• Sun. May 3rd, 2026

नवादा में डूबने से 4 बच्चों की मौत, नहाने के लिए तालाब में लगाई थी छलांग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 29, 2023
crescent ad

 

नवादा :नवादा के वारिसलीगंज थाना अंतर्गत गंभीरपुर गांव में एक साथ चार बच्चों की डूबने से मौतहो गई. इस खबर ने पूरे गांव को हिलाकर रखा दिया है. बताया जाता है कि सभी बच्चे एक नवनिर्मित तालाब में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान गहराई का अंदाजा नहीं होने पर सभी ज्यादा पानी में चले गए और डूबने से चारो बच्चे की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है. वहीं मृत बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ बच्चों ने नहाने के लिए नवनिर्मित तालाब में छलांग लगाया था. बच्चों को पानी का अंदाजा नहीं लग पाया और सभी डूबने लगे. तालाब में डूबकर मरने वाले सभी बच्चे अलग-अलग परिवार के हैं. मृत बच्चों में विनोद पासवान के 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार, अजय पासवान का 10 वर्षीय पुत्र समीर कुमार, जितेंद्र महतो का 9 वर्षीय पुत्र सरवन कुमार और रितिक शामिल हैं.

छठ पूजा के लिए हुआ था तालाब का जीर्णोद्धार : सभी बच्चों के शव स्थानीय लोगों के द्वारा तालाब से निकाल लिए गए हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं इस हादसे के बाद से हर एक का आंख नम है. महिलाओं की चीत्कार से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया है. बताया जाता है कि गंभीरपुर में एक सरकारी पोखर था. इसकी कुछ महीने पहले ही पंचायत समिति मद से खुदाई की गई थी. इसके बाद इसमें छठ घाट का निर्माण किया गया था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *