• Tue. Jul 21st, 2026

नन्दी सेवा ट्रस्ट की बैठक में कांवरियों के लिए निः शुल्क सेवा शिविर लगाने का निर्णय

admin's avatar

Byadmin

Jul 20, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी : नंदी सेवा ट्रस्ट ने सोमवार को एक बैठक आयोजित कर यह निर्णय लिया की इस वर्ष 2026 में भी सुल्तानगंज-देवघर कांवरिया पथ के राजवाड़ा कटोरिया (बिहार) में निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया जाएगा। वहीं 29 जुलाई को पुटकी ए-टाइप कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से जत्था रवाना होगा, जबकि 30 जुलाई को शिविर का उद्घाटन किया जाएगा। बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शिविर में कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया।

बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ जितेंद्र यादव, सचिव बिरेन गोप, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार झा, उप सचिव मनोज अग्रवाल समेत ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *