• Tue. Apr 21st, 2026

धनबाद में जिला राजद कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Apr 21, 2026
crescent ad

 

केंदुआ -धनबाद जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन धनबाद परिषदन में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप एवं संचालन पूर्व प्रदेश महासचिव उदय शर्मा ने की।

सम्मेलन को सम्धोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण मे जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय की पार्टी है और पार्टी के नीति सिद्धांतों एवं राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए वे कृत संकल्पित हैं । श्री प्रताप ने कहा की जिला ,प्रखंड एवं पंचायत तक पार्टी का संगठन का विस्तार कर दिया गया है आगे वन बूथ टेन यूथ की तर्ज पर संगठन को और धारदार बनाया जाएगा ।

उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक प्रखंड के प्रभारीयो की सूची शीघ्र ही प्रकाशित की जायेगी। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ . नेता सह यादव महासभा के अध्यक्ष रामनारायण सिंह यादव ने अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष के कार्यों की भूरि -भूरि प्रशंसा की । युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन खातून (अधिवक्ता ) ने कहा कि लालू प्रसाद ने उच्च – नीच एवं असमानता के खिलाफ लड़ने के लिए शोषित वंचित को स्वर दिया ।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल पर लोगों को दिखावे के लिए मात्र घडियाली आंसू बहा रही है।

और दूसरी तरफ संविधान को तोड़ने पर तुली है जिससे आमजन में भारी आक्रोश है । सम्मेलन को प्रदेश महासचिव बैजनाथ यादव प्रवीण कुमार हातिम अंसारी सुखदेव विद्रोही तारापदो धीवर उदय शर्मा गणेश यादव रामबाबू सिंह जिला उपाध्यक्ष विशाल कुमार राजदेव यादव भारती (अधिवक्ता ) लाखपति सिंह घमंडी यादव

अफजल खान विष्णुदेव यादव मिथिलेश यादव मिकु यादव देवेंद्र यादव राजेद्र यादव विक्रम यादव बबलू यादव कृष्ण मुरारी यादव कुच बिहारी यादव के अलावे दर्जनों लोगों ने संबोधित किया । धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता विशाल कुमार ने किया. ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *