
धनबाद, 30 सितंबर — एकल महिला समिति, धनबाद द्वारा उत्सव बैंक्वेट हॉल में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 75 सदस्य एवं 80 अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नगर में एकल के कार्यों का प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क को बढ़ावा देना था।
सभी सदस्य एवं अतिथि रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में अत्यंत आकर्षक नजर आए। समिति की सदस्यों ने पूरे उत्साह, उमंग और लगन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। डांडिया एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया।

कार्यक्रम में चैप्टर से बलराम अग्रवाल और नितिन हड़ौदिया शामिल थे ।

अतिथियों के लिए तीन लकी ड्रॉ सहित आकर्षक उपहार एवं पुरस्कार रखे गए।
आयोजन समिति में सीमा, पिंकी, पायल, श्वेता, नीतू, दीपा, सुमन, शीतल, हैप्पी, कविता, रिंपल, सिन्नी एवं सोनल का विशेष योगदान रहा। सहयोगी टीम में चांदनी मित्तल (सचिव), नूपुर सांवरिया, अनामिका एवं दीपा तुलस्यान शामिल रहीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
