• Sun. Apr 19th, 2026

धनबाद पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: प्रिंस खान का ‘राइट हैंड’ सैफी उर्फ मेजर पकड़े गए

admin's avatar

Byadmin

Apr 19, 2026
crescent ad

धनबाद: कोयलांचल में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर प्रिंस खान के साम्राज्य को पुलिस ने एक और करारा झटका दिया है। धनबाद पुलिस ने एक गुप्त और बेहद सटीक ऑपरेशन के तहत प्रिंस खान के सबसे भरोसेमंद गुर्गे सैफी उर्फ मेजर को दुबई क़े अजमान शहर से गिरफ्तार कर लिया है जिसे प्रत्यावर्तन क़े बाद भारत लाया गया है । बताया जा रहा है कि सैफी फर्जी पहचान के सहारे दुबई में था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया औऱ वह कानून के शिकंजे में फंस गया।

गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए रंगदारी का पूरा नेटवर्क संभालने वाला सैफी पिछले काफी समय से पुलिस की रडार पर था। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि सैफी देश छोड़कर भाग गया था औऱ दुबई से अपराध को संचालित करता था । वह  था।

इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी में अंतरराष्ट्रीय समन्वय की बड़ी भूमिका रही। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम ने दुबई पुलिस के साथ तालमेल बिठाया। सैफी की पहचान और उसकी गतिविधियों की पूरी डिटेल्स साझा की गई। इसके बाद दोनों देशों की पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रिंस खान का ‘राइट हैंड’ और आतंक का चेहरा

सैफी उर्फ मेजर को प्रिंस खान गिरोह का सबसे मजबूत स्तंभ माना जाता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार:

वसूली का नेटवर्क: वह धनबाद के कोयला व्यापारियों, ठेकेदारों और रसूखदार लोगों से रंगदारी वसूलने का मुख्य जिम्मा संभालता था।

धमकी का अंदाज़: रंगदारी न मिलने पर वह सोशल मीडिया पर ‘मेजर’ के नाम से वीडियो और मैसेज जारी कर दहशत फैलाता था।

हिंसक वारदातें: रकम देने से इनकार करने वालों के घरों और दफ्तरों पर गोलीबारी व बमबाजी की घटनाओं की साजिश भी वही रचता था।

गैंग की टूटेगी कमर

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सैफी की गिरफ्तारी से प्रिंस खान के ‘रंगदारी नेटवर्क’ की कमर टूट गई है। यह गिरफ्तारी उन अपराधियों के लिए एक बड़ा संदेश है जो कानून को ठेंगा दिखाकर विदेश भागने का सपना देखते हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस कार्रवाई के बाद धनबाद के कारोबारियों में सुरक्षा का भाव जगेगा और अपराध के ग्राफ में गिरावट आएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *