• Wed. May 27th, 2026

धनबाद के चौधरी स्वीट्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान

admin's avatar

Byadmin

May 27, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा के सामने मौजूद चौधरी स्वीट्स में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक ने करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे दुकान से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों प्रयास के बाद आग बुझाई गई।

दुकान संचालक बबलू ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। उनके अनुसार दुकान में रखा मिठाई, फर्नीचर, गैस चूल्हा समेत अन्य सामान पूरी तरह जल गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि तेल गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी। लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान के बाहर अवैध रूप से बड़े-बड़े चूल्हे लगाए जाते हैं, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान के ऊपर एक बुजुर्ग दंपति रहते हैं। यदि आग और फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने प्रशासन से अवैध चूल्हों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग की है। फिलहाल फायर ब्रिगेड और प्रशासन आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *