• Tue. Jun 23rd, 2026

दो कुर्की वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

admin's avatar

Byadmin

Jun 23, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत दमड़ी वीघा गांव में छापेमारी अभियान चलाकर दो कुर्की वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दमड़ी वीघा गांव निवासी अजय सिंह एवं अजय साव के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीनगर थाना पुलिस को दोनों वारंटियों के खिलाफ न्यायालय से कुर्की वारंट जारी होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

इसके बाद थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसआई सुमित कुमार, एसआई राजू कुमार एवं सशस्त्र बल के जवानों ने दमड़ी वीघा गांव में कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में लगातार फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में कानून से बचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा तथा आगे भी फरार वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *