• Sat. Apr 18th, 2026

दु:खद : ठंड से बचने के लिए लड़की ने किया था इंतजाम, अलाव ने सुला दी मौत की नींद

admin's avatar

Byadmin

Jan 27, 2022
crescent ad

झरिया: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना घटी है. नॉर्थ जियलगोड़ा में एक युवती बिस्तर के नीचे अलाव जला कर सो रही थी. लेकिन इस अलाव की आग से खटिया और बिस्तर में आग लग गई. इस घटना में लड़की गंभीर रूप से झुलस गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के नॉर्थ जियलगोडा के रहने वाले दशरथ पासवान की 22 वार्षिय बेटी गुड़िया ने ठंड से बचाव को लेकर अलाव जलाया. सोने के समय अलाव खटिया के नीचे रख ली.

अलाव की वजह से खटिया और बिस्तर में आग लग गई. इस घटना में गुड़िया गंभीर रूप से झुलस गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

दशरथ पासवान ने बताया कि गुड़िया को मिर्गी की बीमारी थी. ठंड के कारण वह अपने कमरे में खटिया के नीचे गोइठे का जलाकर सो रही थी. इस दौरान सुलगते हुए आग खटिया और बिस्तर में लग गई. गुड़िया के कपड़ों में आग लगी तो वो चिल्लाने लगी. गुड़िया की आवाज पर उसकी मां दौड़कर कमरे में पहुंची और बचाने की कोशिश की. लेकिन गुड़िया गंभीर रूप से झुलस गई थी. हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

पुलिस ने बताया कि युवती मिर्गी की बीमारी से ग्रसित थी. शरीर में आग लगी तो अचेतन की अवस्था में आ गई और ठीक से आवाज भी नहीं लगा सकी. काफी विलंब से युवती चिल्लाई, तब तक देर हो चुकी थी. इससे लड़की को बचाया नहीं जा सका.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *