
दारू (हजारीबाग)। दारू चौक पर मोबाइल चोरी की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार दारू पोस्ट ऑफिस में कार्यरत कर्मी अंकित कुमार मंगलवार की शाम करीब 6 बजे दारू चौक पर सब्जी खरीद रहे थे।
इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। चोरी हुआ मोबाइल Vivo T4x मॉडल का बताया गया है। सब्जी खरीदने के बाद अंकित कुमार को मोबाइल गायब होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद क्षेत्र में मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है। आवेदक ने बताया कि घटना की जानकारी लिखित आवेदन के साथ दारू थाना में आवेदन दिया हूँ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
