
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार

बड़कागांव थाना क्षेत्र के अतीसुदूरवर्ती आंगों पंचायत अंतर्गत संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवगढ़ में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह पहुंचे।इस दरमियान बच्चों के द्वारा थाना प्रभारी का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। दीपक सिंह के द्वारा बच्चों को साइबर फ्रॉड , सामाजिक कुरीतियों , नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्ति आदी विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर जागरूक किया।इस दरमियान इनके द्वारा कंप्यूटर क्लास क्लास में जाकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जानकारी दी।

शैक्षणिक प्रमाण पत्र किए वितरण
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने अपने हाथों आठवीं बोर्ड पास कर चुके छात्र-छात्राओं के बीच मूल प्रमाण पत्र का वितरण किया।बच्चे श्री सिंह के हाथों प्रमाण पत्र पाकर काफी उत्साहित थे।और आभार जताया।वहीं श्री सिंह ने शिक्षकों से कहा की बच्चे देश के भविष्य हैं इसलिए बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाए।गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए। और सरकार के दिशा निर्देश का पालन किया जाए
।एवं पुलिस प्रशासन से किसी प्रकार की सहयोग की जरूरत महसूस हो तो आवश्यक रूप से जानकारी दें।हर संभव सहयोग की जाएगी।बताते चलें कि यह पहली बार है जब प्रशासन की पहल पर बड़कागांव पुलिस अति सुदूरवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर बच्चों को कई मुख्य
विषयों पर जागरुक कर रहे हैं।मौके पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक सह सचिव उमेश कुमार महतो ,सहायक अध्यापक मोहम्मद शमशेर आलम ,कर्पूरी ठाकुर ,अरविंद सिंह , सुधु गंझू , सुधीर मिंज, बिनेश्वर प्रसाद विनायक , सहित विद्यालय के समस्त रसोईसा एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
