• Thu. Aug 13th, 2026

तिरंगे की शान में झरिया में निकली भव्य यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

admin's avatar

Byadmin

Aug 13, 2026
crescent ad

 

 

झरिया। राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के जज्बे के साथ गुरुवार को झरिया में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में झरिया की लोकप्रिय विधायक रागिनी सिंह शामिल हुईं। यात्रा में झरिया नगर प्रभारी सुप्रभात कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया।

 

तिरंगा यात्रा लक्ष्मीनिया मोड़ से शुरू होकर इंद्रा चौक, ऊपरकुल्ही होते हुए कतरास मोड़ पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण गूंजता रहा। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने झरिया को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

 

इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह देश के वीर जवानों के शौर्य, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और करोड़ों देशवासियों की एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण करा रहे हैं।”

 

उन्होंने कहा कि “झरिया की धरती हमेशा राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रही है। आज जिस उत्साह के साथ युवा, महिलाएं, कार्यकर्ता और आम नागरिक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए, वह देश के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

 

रागिनी सिंह ने कहा कि तिरंगा किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव है। उन्होंने लोगों से तिरंगे का सम्मान करने और राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 

झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।

 

वहीं झरिया नगर प्रभारी सुप्रभात कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की पहचान और गौरव का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान में निकली यह यात्रा झरिया की जनता के राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है।

 

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिला, युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए।

 

कतरास मोड़ पर यात्रा के समापन के अवसर पर झरिया नगर महामंत्री संजय वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का आभार जताया और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आम लोगों के उत्साह ने तिरंगा यात्रा को यादगार बना दिया।

 

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा झरिया क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे की छटा से सराबोर नजर आया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *