
मधुबनी/दरभंगा: बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के तहत डॉ. अमर कुमार (डॉ. अमरजी कुमार) ने निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, श्री हिमांशु कुमार राय के समक्ष निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में 03 सेटों में अपना पर्चा दाखिल किया। उनके साथ अन्य प्रत्याशियों ने भी अपने पर्चे भरे हैं।
निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय में गठित 12 विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने निर्वाचन विभाग के मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

चुनावी कार्यक्रम एवं आंकड़े:
मतदान तिथि: 23 अक्टूबर
मतगणना तिथि: 27 अक्टूबर
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: जिले में 32 मतदान केंद्रों पर कुल 29,093 मतदाता (21,523 पुरुष एवं 7,570 महिला) वोट डालेंगे।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: कुल 23 मतदान केंद्रों पर 1,707 मतदाता (1,463 पुरुष एवं 244 महिला) मतदान करेंगे।
समीक्षा बैठक में कार्मिक प्रबंधन कोषांग को P-1, P-2, P-3 मतदान कर्मियों व माइक्रो ऑब्जर्वर का त्रुटिरहित डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण प्रबंधन को मास्टर ट्रेनरों के जरिए व्यावहारिक ट्रेनिंग और विस्तृत कैलेंडर जारी करने को कहा गया। वहीं, सामग्री प्रबंधन कोषांग को समय रहते सभी चुनावी सामग्रियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले हैं ताकि अंतिम समय में कोई बाधा न आए। डीएम आनंद शर्मा ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारी निभाने का स्पष्ट निर्देश दिया है।
नामांकन के समय डॉ अमर जी के साथ उनके कई समर्थक मौज़ूद थे,इस अवसर पर समाज सेवी राजदेव रमन, अमित कुमार सहित कई लोग थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
