• Fri. Oct 2nd, 2026

Gamhreya : महात्मा गांधी की जयंती पर महापौर संजय सरदार एवं भाजपाओ ने दी श्रद्धांजलि

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 2, 2026
crescent ad
गम्हरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड कार्यालय स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार ने स्वयं झाड़ू लगाकर बापू के प्रांगण को साफ-सफाई की।
तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वच्छता अभियान के बाद महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों और आदर्शों को याद किया। महापौर संजय सरदार ने कहा कि स्वच्छता, सेवा और समाज के प्रति समर्पण ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर भाजपा आदित्यपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष किशन प्रधान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देबेश महापात्र, रितिका मुखी, पार्षद शुभम कुमार पांडेय, प्रमोद सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह (पिंटू), परमानंद कुमार सिंह, बप्पी कुमार दास, वीरेंद्र कुमार, नकुल मंडल, गणेश सरदार, राहुल कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *