• Thu. Aug 13th, 2026

डीवीसी सीएसआर केंद्र की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, हाथों से बनाए पर्स-पाउच 15 अगस्त को लगेगी प्रदर्शनी

admin's avatar

Byadmin

Aug 13, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बोकारो थर्मल डीवीसी सीएसआर प्रशिक्षण केंद्र में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। केंद्र की महिलाओं और युवतियों ने अपने हाथों से खूबसूरत लेडीज पर्स, पाउच और टिफिन बैग तैयार किए हैं, जिन्हें 15 अगस्त को विवेकानंद क्रीड़ा मैदान में लगने वाले स्टॉल में प्रदर्शित किया जाएगा।

 

*महिलाओं के हुनर की होगी विशेष झलक*

सीएसआर के वरिष्ठ प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी और उनकी टीम के मार्गदर्शन में चल रहे प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने आकर्षक डिजाइन के पर्स, पाउच और टिफिन बॉक्स कवर बनाए हैं। इन उत्पादों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लगने वाले स्टॉल में आम लोगों के लिए रखा जाएगा।

 

प्रशिक्षण का कार्य सुष्मिता बरनवाल द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर आज कई महिलाएं अपना रोजगार चला रही हैं और आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर रही हैं। अब उन्हें अपने खर्च के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा।

 

*मैदान में होंगे आकर्षण के केंद्र*

आयोजन को लेकर मैदान से लेकर स्टॉल तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में स्कूली बच्चों की परेड, सीआईएसएफ जवानों की सहभागिता के साथ-साथ महिलाओं द्वारा तैयार किए गए ये उत्पाद भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

 

अधिकारियों की निगरानी में लगातार अभ्यास और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि 15 अगस्त का समारोह भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *