• Thu. Aug 13th, 2026

जल जीवन मिशन के तहत कुचाई प्रखंड के सामुडीह ग्राम में मनाया गया जल अर्पण दिवस..

admin's avatar

Byadmin

Aug 13, 2026
crescent ad

 

जल जीवन मिशन के तहत आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को कुचाई प्रखंड अंतर्गत सामुडीह ग्राम में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जलसहिया, ग्रामीणों एवं संबंधित पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग एवं जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ली। साथ ही जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व, जल की बर्बादी रोकने तथा जलापूर्ति योजनाओं के बेहतर रख-रखाव एवं संचालन के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से जल स्रोतों एवं जलापूर्ति योजनाओं के संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *