
बेरमो/गिरिडीह –
गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के निर्देश पर उनके सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बुधवार को कोलकाता स्थित डीवीसी मुख्यालय में ईडी (एचआर) से मुलाकात कर गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

बैठक में उन्होंने नया प्लांट व नई बस्ती क्षेत्र में भूमि म्यूटेशन नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित रहने का मुद्दा उठाया। साथ ही विस्थापित गांवों में बिजली, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

जितेंद्र यादव ने डीवीसी से सीएसआर मद के तहत बिजली, पानी, सड़क, नाली एवं पुल जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने परियोजना प्रभावित रैयतों को पेप कार्ड के माध्यम से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा डीवीसी आवासों में रह रहे पेंशनभोगियों का किराया कम करने के लिए विशेष समिति गठित करने का भी प्रस्ताव रखा।
डीवीसी प्रबंधन ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उन पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
