• Sat. Sep 12th, 2026

टेक रूट 4.0 में एनटीटीएफ प्रशिक्षुओं का शानदार प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Sep 12, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित Tech Root 4.0 प्रतियोगिता में एनटीटीएफ के प्रशिक्षुओं ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कई पुरस्कार हासिल किए। प्रशिक्षुओं की इस सफलता से संस्थान में उत्साह का माहौल है।

प्रतियोगिता में एनटीटीएफ के प्रशिक्षुओं ने पोस्टर प्रेजेंटेशन, लोगो डिजाइनिंग, वेबसाइट डिजाइन, साइबर सिक्योरिटी और सुडोकू जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

 

पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में E1B की सपना सिंह एवं नम्रता सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं C2 के अनमोल झा ने लोगो डिजाइनिंग में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए द्वितीय पुरस्कार हासिल किया।वेबसाइट डिजाइन प्रतियोगिता में C2 के अंकुश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। तकनीकी कौशल और साइबर सुरक्षा की समझ का प्रदर्शन करते हुए C2 के राजीव एवं C3 की सुप्रभा ने साइबर सिक्योरिटी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हासिल किया।तार्किक क्षमता और समस्या समाधान कौशल पर आधारित सुडोकू प्रतियोगिता में भी एनटीटीएफ प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। M3A के शुभम रंजन ने द्वितीय पुरस्कार, जबकि M3B के अक्षय कुमार ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

इस प्रकार Tech Root 4.0 में एनटीटीएफ प्रशिक्षुओं ने विभिन्न श्रेणियों में दो प्रथम, तीन द्वितीय और एक तृतीय पुरस्कार हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।प्रशिक्षुओं की इस उपलब्धि पर संस्थान की ओर से सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संस्थान ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं प्रशिक्षुओं को अपनी तकनीकी प्रतिभा, नवाचार, रचनात्मक सोच और टीम भावना को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

सभी विजेता प्रशिक्षुओं की सफलता उनके कठिन परिश्रम, लगन और तकनीकी कौशल का परिणाम है। एनटीटीएफ परिवार ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *