
सरायकेला :उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने शुक्रवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान चांडिल (कदमडीह) में स्वास्थ्य विभाग मद से स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए चिन्हित सरकारी भूमि का जायजा लिया। यहां कुछ लोगों द्वारा जमीन को श्मशान बताकर काम में बाधा डालने की सूचना मिली थी। अंचल अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जमीन सरकारी है, श्मशान नहीं है। DDC ने एक सप्ताह के अंदर निर्माण पुनः शुरू कराने और बाधा डालने वालों पर धारा-107 के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया।

इसी तरह सिदडीह में भी स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया, वहां भी भूमि सरकारी पाए जाने पर निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया गया

इसके बाद चांडिल बाजार स्थित जिला परिषद के मार्केट कॉम्प्लेक्स में शौचालय निर्माण योजना का निरीक्षण कर दो दिनों के अंदर काम शुरू करने को कहा गया। दुकानों में शटर नहीं होने पर प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया।
प्रस्तावित बस स्टैंड स्थल का निरीक्षण करने पर पाया कि स्थल मुख्य बाजार से दूर है और आवागमन कम है, जिस पर अंचल अधिकारियों को अधिक उपयुक्त वैकल्पिक स्थल चिन्हित करने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान BDO सह CO तालेश्वर रविदास, परियोजना पदाधिकारी विपिन सिन्हा, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
