• Sat. Sep 12th, 2026

Saraikela : जवाहर नवोदय विद्यालय में PTM बैठक आयोजित, विद्यार्थियों की शिक्षा व अनुशासन पर हुई चर्चा*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 12, 2026
crescent ad
सरायकेला – पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सिजुलता सरायकेला में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र राम ने की। बैठक में मुख्य रूप से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शिक्षा, अनुशासन एवं विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा है।
बैठक में विद्यालय में मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर भी चर्चा हुई। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को विद्यालय में मोबाइल फोन नहीं रखने दिया जाएगा। उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय में पठन-पाठन को बेहतर बनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।
प्राचार्य ने बताया कि PTM बैठक विभाग के निर्देशानुसार आयोजित की गई है। सभी वर्गों से दो अभिभावकों का सदस्य के रूप में चयन किया गया है। बैठक में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावक सदस्यों की उपस्थिति रही। अगली बैठक 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सदस्य सचिव भरत शर्मा, शिक्षिका नेहा निधि हेंरेंज, संगीता यादव, शिक्षक मनोज कुमार शीट, अरविंद कुमार यादव सहित सदस्य सुरेंद्र माड़ी, नीरन सोरेन, राजाराम महतो, साधन गोड़ाई, शैलेश प्रधान, जगन्नाथ लोहार, गुलाबी महतो, मालती हेम्ब्रम, रवि सेन मंडल, संतोष सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *