• Sat. Apr 18th, 2026

टीवी न्यूज चैनलों के ओपिनियन पोल के खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल भी पहुंंचा चुनाव आयोग, तत्काल रोक लगाने की मांग

admin's avatar

Byadmin

Jan 26, 2022
crescent ad

समाजवादी पार्टी के बाद अब राष्ट्रीय लोकदल ने भी टीवी न्यूज चैनलों में उत्तर प्रदेश वि धानसभा चुनाव को लेकर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल रोक लगाने की मांग की गई है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा है।

उन्होंने कहा कि न्यूज चैनल चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। यह कार्य आदर्श आचार संहिता का सरासर उल्लंघन है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने भी ओपिनियन पोल पर रोक लगाने की मांग की है।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने ज्ञापन में कहा है कि यूपी विधान सभा चुनाव की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग ने 8 जनवरी, 2022 को की थी। दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव 7 चरणों में कराने का निर्णय किया गया है। अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च, 2022 को होगा और मतगणना 10 मार्च, 2022 को होगी। इसके बावजूद कई न्यूज चैनल विधान सभा चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं। चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने का काम किया जा रहा है। इससे मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *