
जमशेदपुर । झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो के नेतृत्व में मंगलवार को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का ज्ञापांक 07 विविध (जनावेदन) 24/2025 3334(07) दिनांक 11.12.2025 के आलोक में टाटा कम्पनी बनने से विस्थापित 18 मौजा के मूल रैयत खतियानधारी विस्थापितों का सर्वे कराने सम्बन्धी प्रस्ताव, राज्य सरकार को भेजने के संबंध में डीसी को एक ज्ञापन सौंपा गया ।
मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने इस मौके पर कहा कि झारखण्ड मूलवासी अधिकार मंथ का पत्रांक 1372/HM/2026 दिनांक 30.12.2025, 10.02.2026, 24.05.2026 एवं 17.07.2026 को जिला उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के समक्ष रैयत खतियानधारियों ने जमीन से संबंधित आवश्यक कागजात जमा करने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कागजात सहित प्रस्ताव झारखण्ड सरकार को नहीं भेजी गई है। इसलिए जिला उपायुक्त से पुनः आग्रह किया गया है

कि उपरोक्त मांगों को अपने संज्ञान में लेते हुए भू-राजस्व विभाग एवं झारखण्ड सरकार को टाटा विस्थापितों के सर्वे कराने संबंधी प्रस्ताव झारखण्ड सरकार को भेजने की कपा करें ताकि रैयत खतियानधारी को न्याय मिले। ज्ञापन सौंपने वालों ने हरमोहन महतो के साथ रामचन्द्र महतो , सानन्द गौड़, मधुसूदन महतो, निमाई गौड़, संजय मंडल , मनोज बेदिया,समतुल सिंह भूमिज ,रामसिंह ,गया हो , गोपी बोदरा, टुनू लामाय ,सोमाय हो, गौर हेम्ब्रम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
