• Fri. Jul 10th, 2026

झारखंड अब खनिजों की नहीं, बौद्धिक क्षमता से पहचाना जाएगा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

admin's avatar

Byadmin

Jul 10, 2026
crescent ad

 

 

 

नई दिल्ली/रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए झारखंड के विकास का एक नया विजन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राज्य को अब पारंपरिक रूप से ‘माइंस’ (खनिज संपदा) के बजाय ‘माइंड्स’ (बौद्धिक क्षमता और नवाचार) के रूप में नई पहचान दिलाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य झारखंड को शोध, इनोवेशन और तकनीकी विकास का एक प्रमुख केंद्र बनाना है, ताकि राज्य सतत प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो सके।

कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिंदल ग्रुप, टाटा समूह, गूगल और वरुण बेवरेजेस सहित प्रमुख वैश्विक संस्थाओं के साथ 14 महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने इन समझौतों को केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि राज्य के विकास के लिए नई संभावनाएं करार दिया। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि इन योजनाओं को शॉर्ट-टर्म के बजाय लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप के रूप में देखा जाए और सभी परियोजनाओं को एक निश्चित समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारा जाए।

 

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य की आत्मा माने जाने वाले आदिवासी समाज के उत्थान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जियाडा के नियमों में आदिवासी समूहों के लिए वर्तमान में उपलब्ध 25 प्रतिशत रियायत को बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक करने की संभावनाओं पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया, ताकि आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से मजबूती से जोड़ा जा सके।

 

उन्होंने स्वीकार किया कि अतीत में प्रभावी संवाद की कमी के कारण झारखंड की वास्तविक क्षमताएं निवेशकों के सामने पूरी तरह नहीं आ पाईं। अब सरकार इस संवादहीनता के गैप को समाप्त कर देश-विदेश के निवेशकों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखेगी। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी तकनीकी विशेषज्ञों, निवेशकों और नीति निर्माताओं को झारखंड की विकास यात्रा में सक्रिय सहभागी बनने का आमंत्रण दिया और ‘जोहार’ के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *