• Sat. Oct 31st, 2026

झामुमो के वरिष्ठ नेता रोड़या सोरेन से झारखंड आंदोलनकारी नेता अरविंद कुमार उनके आवास पर मिले और ईश्वर से स्वास्थ लाभ की कामना की 

admin's avatar

Byadmin

Oct 30, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । झारखंड आंदोलन कारी नेता एवं सुप्रीमकोर्ट के अधिवक्ता अरविन्द कुमार ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता रोड़या सोरेन के पैतृक गांव कुकड़ाडीह जाकर श्री रोड़या जी से उनके घर पर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से कामना की । रोड़या सोरेन जी झारखंड आंदोलनकारी के साथ साथ झामुमो पार्टी के एक जुझारू व कर्मठ नेता रहे हैं और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सानिध्य में राजनीति किए हैं । वर्तमान में रोड़या सोरेन जी के स्वास्थ ठीक नहीं रहने के कारण वे शारीरिक रूप से कमजोर हो गए हैं । उनकी तबीयत काफी दिनों से खराब है और डॉक्टर की निगरानी में घर पर ही उनका इलाज चल रहा है । झामुमो नेता रोड़या सोरेन जी से उनके आवास पर मुलाकाती के दौरान अधिवक्ता अरविन्द कुमार के साथ झामुमो नेता उज्ज्वल दास, दिलीप सोरेन , मकसूद अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *