• Fri. Jun 26th, 2026

जिले के दूरस्थ गुदड़ी प्रखंड क्षेत्र का विधायक एवं उपायुक्त ने किया संयुक्त भ्रमण, विकास योजनाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों का लिया जायजा

admin's avatar

Byadmin

Jun 25, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी और उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को गुदड़ी प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्रों का संयुक्त दौरा कर विकास योजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों तथा आजीविका संवर्द्धन कार्यक्रमों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, बीडीओ मनोज कुमार तिवारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

दौरे की शुरुआत लोढ़ाई चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद स्थानीय किसानों के लिए आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। विधायक और उपायुक्त ने कहा कि किसानों को उनके उत्पादों का उचित बाजार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जाते-लोढ़ाई के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, पुस्तकालय, आईसीटी लैब और खेल मैदान का अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने परिसर में हैंडवॉश यूनिट स्थापित करने, फेवर ब्लॉक लगाने तथा अनुपयोगी सामग्री हटाकर कक्षाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक जगत माझी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

उपायुक्त ने लोढ़ाई क्षेत्र में नियमित प्रखंड कैंप कार्यालय संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कैंप कार्यालय के माध्यम से पेंशन, आवास, मनरेगा और विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

 

दौरे के दौरान जेएसएलपीएस के अंतर्गत संचालित सीएलएफ एवं बर्तन बैंक का निरीक्षण किया गया। विधायक और उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्वरोजगार और वित्तीय सशक्तिकरण के लिए प्रोत्साहित किया।

 

राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, गुदड़ी के निरीक्षण के दौरान बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कक्षों और चारदीवारी निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 

विधायक और उपायुक्त ने मनरेगा की बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत डारियोकामरोड़ा पंचायत के रोओऊली गांव में लाभुक विश्वनाथ खंडाईत के आम बागवानी परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने योजना को ग्रामीणों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए लाभुकों को वैज्ञानिक तरीके से बागवानी करने की सलाह दी।

 

दौरे के अंत में विधायक और उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास की गति और तेज की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *