• Tue. Sep 8th, 2026

जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में कांद्रबेड़ा क्षेत्र में सघन जांच अभियान, वैध दस्तावेज के अभाव एवं ओवरलोडिंग पर 05 वाहन जब्त…

admin's avatar

Byadmin

Sep 8, 2026
crescent ad

 

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला खनन विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 08 सितम्बर 2026 को जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ श्री ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित थाना की मौजूदगी में कांद्रबेड़ा काली मंदिर एवं कांद्रबेड़ा-डोबो मार्ग के आसपास नाका जांच अभियान चलाया गया।

 

जांच अभियान के दौरान पत्थर लदे 02 हाइवा, बालू लदे 02 हाइवा तथा 01 आइसर, कुल 05 वाहनों को रोककर आवश्यक जांच की गई। जांच के क्रम में वाहन चालकों से परिवहन चालान सहित खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। जांच के दौरान सभी 05 वाहन चालक आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे। साथ ही, वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में खनिज सामग्री पाए जाने पर ओवरलोडिंग का मामला भी पाया गया।

 

उक्त अनियमितताओं के आधार पर जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी द्वारा पांचों वाहनों को जब्त कर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ की गई। जब्त वाहनों को आवश्यक सुरक्षा एवं विधिसम्मत कार्रवाई हेतु संबंधित थाना को सुपुर्द किया गया।

 

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला खनन विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध प्रचलित नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *