
सरायकेला:जिले के चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र के जयदा मंदिर के समीप नदी के तट पर सीढ़ी घाट नहाने के दौरान डूबे युवक का शव मंगलवार शाम को बरामद कर लिया गया। युवक की पहचान सोनारी के आदर्शनगर निवासी विक्रम कुमार के 23 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार सोमवार शाम अपने दोस्त आशुतोष कुमार के साथ जायदा मंदिर के समीप नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद साथियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल एवं रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खोज अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।

रात में अंधेरा बढ़ने के कारण सर्च अभियान स्थगित कर दिया गया था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोबारा खोजबीन शुरू की गई। चांडिल के सीआई रवि कुमार सिंह ने बताया कि नदी में पानी की गहराई अधिक होने के कारण केवल 5 से 6 फीट तक ही दृश्यता संभव हो पा रही थी, जिससे रेस्क्यू अभियान में कठिनाई आ रही थी। स्थिति को देखते हुए चांडिल डैम के सभी फाटक बंद कर दिए गए और एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया।

घटना की सुचना पाकर ईचागढ़ विधायक सविता महतो भी पहुंचकर घटना का जायजा लिए तथा इस तरह के दुर्घटना संभावित क्षेत्र पर सूचना बोर्ड लगाने का बात कही,उन्होंने पिछले दिनों हुए छठ पर्व के घटना का भी जिक्र किया ओर जल्द ही सूचना पर लगाने को लेकर कार्य किया जाने का बात कही।
लगातार कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की कड़ी मशक्कत से मंगलवार शाम को लगभग 5.30 बजे प्रेम कुमार का शव नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और संवेदना का माहौल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
