• Sun. Jul 26th, 2026

जमशेदपुर : खटिया पर 4 KM मरीज ढोने का मामला, आजसू ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, विधायक से मांगा इस्तीफा ।

admin's avatar

Byadmin

Jul 26, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर : कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत चिटामाटी टोला में मरीज को खटिया पर 4 किलोमीटर पैदल ले जाने की घटना को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस मामले पर आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है।

 

*”सरकार की नाकामी उजागर हुई”* कन्हैया सिंह ने कहा कि यह घटना झारखंड सरकार की नाकामी को साफ तौर पर दर्शाती है।

“यह बहुत ही शर्म की बात है। 2026 में भी आजाद भारत में एक मरीज को इलाज के लिए खटिया पर किलोमीटरों पैदल ले जाना पड़ रहा है। डुमरिया के चिटामाटी टोला में आज तक सड़क नहीं बनी, एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं है।”

 

उन्होंने सवाल उठाया कि क्षेत्र के स्थानीय विधायक जो स्वास्थ्य मंत्री भी हैं और मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए।

आजसू जिला अध्यक्ष ने राज्य सरकार से मांग की है कि :

1. *पूरे मामले को संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई* की जाए

2. *दोषियों पर कड़ी कार्रवाई* हो

3. क्षेत्र में *तुरंत सड़क और एंबुलेंस की व्यवस्था* सुनिश्चित की जाए

4. *स्थानीय विधायक नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें*

 

कन्हैया सिंह ने कहा, “जनता ने वोट देकर जनप्रतिनिधियों को चुना है ताकि उन्हें बुनियादी सुविधाएं मिलें। लेकिन यहां तो सड़क तक नहीं है। सरकार को तुरंत जागना होगा वरना जनता जवाब मांगेगी।”

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सामाजिक संगठनों ने भी मांग की है कि दूरदराज के टोलों में स्वास्थ्य सेवाएं और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं, ताकि भविष्य में किसी मरीज को खटिया पर अस्पताल न ले जाना पड़े।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *