• Tue. Apr 21st, 2026

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में नवनियुक्त प्राचार्य का भव्य स्वागत, गीता- अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Apr 19, 2026
crescent ad

 

इस मौके पे कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के संयोजक दीपक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता एंव छात्र-छात्राएँ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दीपक पाण्डेय ने नव नियुक्त प्राचार्य का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके आगमन से महाविद्यालय में शैक्षणिक अनुशासन, प्रशासनिक पारदर्शिता एवं गुणवत्ता आधारित शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्राचार्य के नेतृत्व में कॉलेज न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होगा, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए भी सशक्त वातावरण तैयार करेगा।

अपने वक्तव्य में पाण्डेय ने कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजला गुप्ता के प्रति विशेष आभार एवं प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका हालिया स्थानांतरण एवं पदस्थापन का निर्णय ऐतिहासिक, साहसिक एवं दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग पाँच वर्षों से प्राचार्यों एवं शिक्षकों का स्थानांतरण लंबित रहने के कारण कई महाविद्यालयों में कार्यशैली शिथिल हो गई थी और कुछ स्थानों पर मनमानी की स्थिति भी देखने को मिल रही थी।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कुलपति द्वारा समयोचित हस्तक्षेप कर इस जटिल स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है, जो विश्वविद्यालय प्रशासन की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं जवाबदेही का परिचायक है। यह निर्णय न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि शैक्षणिक वातावरण को भी अनुशासित एवं प्रतिस्पर्धी बनाएगा। नवनियुक्त प्राचार्य को गीता ओर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

मौके पे छात्र नेता वीरेंद्र कुमार एवं सूरज ओझा ने पुनः कुलपति के इस निर्णायक पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम कोल्हान विश्वविद्यालय को एक नई पहचान देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा तथा नव नियुक्त प्राचार्य के नेतृत्व में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज निश्चित रूप से उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करेगा।अंत में दीपक पाण्डेय ने कई ऐसे समस्या आज भी कॉलेज में है जिसका निवारण जल्द से जल्द हो

आज के कार्यक्रम में दीपक पाण्डेय,बीरेंद्र कुमार,सूरज ओझा ,कुंदन यादव,सोनू कुमार साव,राज सिंह, सहित कई छात्र मौजूद थे

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *