• Tue. Oct 6th, 2026

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं पर उपायुक्त ने की त्वरित सुनवाई, कई मामलों का तत्काल निष्पादन

admin's avatar

Byadmin

Oct 6, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं अन्य संबंधित समस्याओं से जुड़े आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान किया जा सके।

जनता दरबार में प्राप्त कई आवेदनों का मौके पर ही तत्काल निष्पादन किया गया। वहीं, जिन मामलों में संबंधित विभागों एवं कार्यालयों से आवश्यक जांच अथवा प्रक्रिया पूरी किया जाना अपेक्षित है, उन मामलों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से योजना का क्रियान्वयन, मुआवजा राशि, रोजगार, जमीन लीज, प्रमाण पत्र सहित एनओसी निर्गत करने व अन्य से संबंधित मामले प्रमुखता से सामने आए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अनावश्यक विलंब न हो।

जनता दरबार जिला प्रशासन और आमजनों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखते हैं तथा प्रशासन द्वारा संबंधित मामलों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *