• Sat. Sep 27th, 2025

चौतरफा विकास के साथ झरिया विधायिका ने कई पेय जल नल का किया उद्घाटन।

ByAdmin Office

Apr 17, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। चौव तरफा विकास की गंगा बहाते हुए वर्षों से पेय जल की आस में कयास लगाए बैठे घनुडीह ओपी क्षेत्र के ग्रामीणों की आस झरिया विधायक पूर्णीमा नीरज सिंह किया पूरा, जिससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल हुआ ब्याप्त, लोगों ने हौसला अफजाई करते हुए जमकर किया नारेबाजी।
बताते चलें कि विधान सभा चुनाव के दौरान श्री सिंह को क्षेत्र के ग्रामीण महिला, पुरुषों वा बच्चों ने क्षेत्र में उत्पन्न समस्यायों जैसे रोड़,नाली व पेय जल की घोर किल्लत से अवगत कराया था। जिसपर श्री सिंह ने ग्रामीणों को अस्वस्थ किया था, कि चुनाव परिणाम घोषित होते ही हमरी प्राथमिकता होगी सर्व प्रथम क्षेत्र में पानी, बिजली और सड़क निर्माण आदि कार्य को पूरा करना। जिसके तहत विधायक पूर्णीमा नीरज सिंह ने घनुडीह ओपी अंतर्गत नीव दुर्गापुर, दुर्गा पुर खटाल पट्टी, घनुडीह कुम्हार पट्टी, पांडेय बेड़ा बस्ती आदि जगहों पर पेय जल की समुचित व्यवस्था करते हुए सोमवार को उद्घाटन किया। वहीं इस नेक कार्य के लिए ग्रामीणों ने श्री सिंह को भूरी भूरी प्रशंसा की पुल बांधते हुए लंबी उम्र की कामना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए। सर्व प्रथम श्री सिंह ने सभी नलों को फीता काट कर उद्घाटन की तत्पश्चात नल पर लाभान्वित पांच पांच महिलाएं से नारियल भोडवाया साथ ही पानी की प्रेशर की भी चेक किया गया की कहीं लोगों को भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा या नहीं। इसके लिए वाटर बोर्ड के अभियंता अरुण कुमार सिंह भी मौजूद दिखे। मौके पर विधायक पूर्णीमा नीरज सिंह ने कहा हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र की जनता को अमन चैन के साथ समुचित व्यवस्था करना जिसके तहत आज क्षेत्र के चार जगहों पर लगभग दस लाख की लागत से लगाए गए पेय जल नल की उद्घाटन किया गया है। पूर्णीमा नीरज सिंह काम करने में विश्वास रखती है बात करने में नहीं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि के डी पांडे, सुरज सिंह, अमित कुमार, वार्ड नंबर 46 के पर्षद रूपा देवी, पार्षद प्रतिनिधि रविन्द्र प्रसाद, के आलावे सिंकु सिंह, विकास कुमार यादव, मोनू कुमार सिंह, राजकुमार ठाकुर, सुनील पासवान, राजेंद्र पंडित, कन्हैया पंडित, विजय पंडित, ललिता देवी, अनिता देवी, गुडिया देवी, सीमा देवी वा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *