
चक्रधरपुर :भीषण गर्मी एवं हीट वेव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देशानुसार चक्रधरपुर थाना द्वारा थाना गेट के बाहर आम लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल, प्याऊ एवं ग्लूकोज़ की व्यवस्था की गई।
*पुलिसकर्मियों ने पिलाया ठंडा पानी*
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और बुजुर्गों को ठंडा पानी और ग्लूकोज़ पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोपहर में तापमान 44 डिग्री के पार जा रहा है। ऐसे में थाने के सामने से गुजरने वाले लोगों को लू से बचाने के लिए यह पहल की गई है।

पुलिसकर्मियों ने लोगों से तेज धूप में सावधानी बरतने एवं अधिक से अधिक पानी पीने की अपील भी की। साथ ही बुजुर्गों और बच्चों को दोपहर में घर से न निकलने की सलाह दी।
इस मौके पर थाना के एसआई रंजीत उरांव, प्रिया लक्ष्मी टुडू, राज किशोर तिवारी, बिरबल चौबे, अर्जुन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने बारी-बारी से प्याऊ पर सेवा दी।

चक्रधरपुर के बस स्टैंड के पास ऑटो चलाने वाले सुनील महतो ने कहा, “पुलिस की ये पहल बहुत अच्छी है। ड्यूटी के साथ-साथ जनता की सेवा भी कर रहे हैं।” स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस जनहित पहल की सराहना की। थाना प्रभारी ने कहा कि गर्मी कम होने तक प्याऊ जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
