
चाईबासा, 30 अक्टूबर। पश्चिमी सिंहभूम जिले में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के निर्देशानुसार चाईबासा बस स्टैंड में यात्री बसों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर यान निरीक्षक कृष्णा सोरेन एवं नेलसन तिर्की ने विभिन्न यात्री बसों की जांच कर सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया।
जांच के दौरान मोटर यान निरीक्षकों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा यात्री बसों के बॉडी निर्माण, पंजीयन और फिटनेस जांच के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन अनिवार्य किया गया है।

बसों में सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच

विशेष जांच अभियान के दौरान बसों में निर्धारित AIS मानकों के अनुरूप बॉडी निर्माण, आपातकालीन द्वार एवं खिड़कियों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग में अवरोध, अग्नि पहचान एवं अग्निशमन प्रणाली, रूफ हैच, सुरक्षित सीट व्यवस्था तथा निर्धारित यात्री क्षमता की जांच की गई। इसके अलावा विद्युत वायरिंग, अन्य तकनीकी सुरक्षा उपकरणों, बसों की फिटनेस और आवश्यक प्रमाणपत्रों की वैधता की भी पड़ताल की गई।
नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई
जांच अभियान के दौरान सभी वाहन स्वामियों एवं बस संचालकों से अपील की गई कि वे अपनी बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें। यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा बसों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही परिचालित करें।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन स्वामियों एवं बस संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
