• Tue. Sep 29th, 2026

चांडिल में तंबाकू नियंत्रण और खाद्य सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान: 14 दुकानों की जांच, एक होटल को नोटिस

admin's avatar

Byadmin

Sep 29, 2026
crescent ad

 

 

सराइकेला/चांडिल-

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग, सराइकेला-खरसावां द्वारा चांडिल थाना क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण और खाद्य सुरक्षा को लेकर एक संयुक्त सघन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह के आदेश पर कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री विशाल कुमार सिंह और जिला परामर्शी (NTCP) अशोक यादव की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर यह छापेमारी की।

 

अभियान के तहत टीम द्वारा कुल 14 दुकानों की जांच की गई। यह कार्रवाई सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (COTPA-2003) की धारा 4 व 6, झारखंड संशोधित अधिनियम 2021, PECA-2019 (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंध) तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत की गई।

जांच के दौरान अधिकारियों ने साफ कहा कि

• बिना वैधानिक चेतावनी प्रदर्शन के तंबाकू उत्पाद बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

• खुला सिगरेट बेचना पैकेट पर दी गई अनिवार्य चेतावनी का सीधा उल्लंघन है।

• शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और कोर्ट परिसर के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद या किसी भी प्रकार के नशे की वस्तु की बिक्री एवं उपयोग पूरी तरह वर्जित है।

• इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में धूम्रपान करने या तंबाकू खाकर थूकने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

 

सभी होटल मालिकों और प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे अपने परिसरों में मानक के अनुरूप ‘गैर धूम्रपान क्षेत्र’ (No Smoking Zone) का बोर्ड/दीवार लेखन अवश्य करवाएं। ऐसा न करने पर COTPA-2003 की धारा 4 के तहत 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

 

जांच टीम ने चांडिल स्थित ‘बूम शंकर होटल’ का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन की भारी कमी पाई गई। इसके साथ ही होटल में काम करने वाले कर्मियों का अनिवार्य मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं था। इस लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान संचालक को सुधार नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एक निर्धारित समयावधि के भीतर सभी कमियों को दूर करने और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की सख्त चेतावनी दी गई है।

 

जिला परामर्शी अशोक यादव और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विशाल कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य युवाओं को तंबाकू की लत से दूर रखना है। टीम ने लोगों से अपील की कि तंबाकू का सेवन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी अनुपालन के लिए जांच एवं छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *