• Wed. Apr 15th, 2026

चांडिल: भुइयांडीह में आजसू पार्टी ने मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती, समानता और न्याय का दिया संदेश

admin's avatar

Byadmin

Apr 14, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को चांडिल प्रखंड के भुइयांडीह में आजसू पार्टी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो और वरिष्ठ नेता घासीराम लायक ने संयुक्त रूप से किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार दिया। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की स्थापना के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में युवाओं से शिक्षा और संगठन पर जोर देने की अपील की गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *