
आज स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय के निगरानी अध्यक्षता में विद्यालय से चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सार्वजनिक तिरंगा यात्रा में शामिल हो गया।
विद्यालय प्रांगण से तकरीबन 70 छात्राओं के हाथों में तिरंगा पकड़वाकर अंग्रेजी शिक्षिका रविनंदनी, मनोविज्ञान शिक्षिका रिंकल कुमारी, विज्ञान शिक्षिका प्रीति कुमारी, हिन्दी शिक्षिका इंदू यादव ने कतारबद्ध शृंखला बनवाया। एक कतार में छात्राओं का लोक अंदाज,विद्यालय संस्कृति को देशहित में खड़ा दिखने के लिए संकल्पित था। तिरंगा यात्रा का पुरा खाका तैयार किये थे संस्कृत शिक्षक सुनित त्रिपाठी,गणित शिक्षक सुकेश कुमार, वनस्पति विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार, चर्चिल टैगोर, सभी ने मिलकर देश हित और हर घर तिरंगा जैसे संकल्प को सांकेतिक मजबूती दी।

वहीं गृहविज्ञान विज्ञान शिक्षिका पिंकी कुमारी, अंग्रेजी शिक्षिका अर्पिता यादव , रेणु कुमारी ने भी इस सांकेतिक कलात्मक तिरंगा यात्रा को विद्यालय से रवानगी में सहयोग किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने कहा कि देश एक है,हम इस जागरूकता के लिए विद्यालय परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत अभिनन्दन करते हैं। प्रखंड मुख्यालय पर पहुंच यात्रा सामूहिक यात्रा में शामिल हो विद्यालय को गौरवान्वित महसूस करवा रहा था। कला शिक्षक रौशन राय इस तिरंगा यात्रा या घर घर तिरंगा यात्रा को,कलात्मक रूप स्वरूप में बदल,प्रोपर विद्यालय परिधान में सजे यात्रा को एतिहासिक बताया।

यात्रा सुभांशु शर्मा,सुनित त्रिपाठी, सुकेश कुमार,मिना देवी, रविनंदनी, रिंकल कुमारी, प्रीति कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्पिता यादव, इंदू यादव , रेणु कुमारी,सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के कड़ी निगरानी में संपन्न हुआ।
प्रखंड मुख्यालय से अन्य विद्यालय के बच्चों और जिविका दीदी के तिरंगा यात्रा में शामिल हो व्यापक रूप ले लिया। प्रखंड मुख्यालय से प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय तक, फिर पुनः प्रखंड मुख्यालय पहुंच सभा में तब्दील हो गया। सभी का रचनात्मक सहयोग प्रशंसनीय था।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
