• Tue. Jun 16th, 2026

चरण बाजार में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत

admin's avatar

Byadmin

Jun 16, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना क्षेत्र के चरण बाजार में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान करहरी गांव निवासी सुदामा यादव के 21 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विपिन कुमार अपनी बाइक से चरण बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक यात्री बस और उसकी बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही माली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने यात्री बस और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रख लिया है। माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि विपिन कुमार की शादी महज एक माह पूर्व ही हुई थी। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है और गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। शादी की खुशियां अभी फीकी भी नहीं पड़ी थीं कि इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *