• Tue. May 26th, 2026

चक्रधरपुर थाना की सराहनीय पहल : भीषण गर्मी को देखते हुए चक्रधरपुर थाना के द्वारा RO प्याऊ की व्यवस्था एवं शरबत वितरण

admin's avatar

Byadmin

May 26, 2026
crescent ad

 

 

चक्रधरपुर : भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए चक्रधरपुर थाना की ओर से आमजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर के समीप राहगीरों, वाहन चालकों एवं आम लोगों के लिए RO प्याऊ की व्यवस्था की गई, जहां शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया है ।

 

इसके साथ ही थाना पुलिस द्वारा लोगों के बीच शरबत का वितरण भी किया गया, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया।

 

थाना प्रशासन ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों की सेवा और सहायता करना पुलिस की जिम्मेदारी है तथा आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *