• Wed. Apr 22nd, 2026

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में अर्थ डे पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने दिलाया पृथ्वी रक्षा का संकल्प

admin's avatar

Byadmin

Apr 22, 2026
crescent ad

 

धनबाद के गोविंदपुर स्थित ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में छोटे बच्चों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने “ब्लू डे” बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया, वहीं कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने “अर्थ डे” के रूप में विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चे नीले रंग के परिधानों में सजे-धजे नजर आए। बच्चों ने नीले रंग से संबंधित वस्तुएं लाकर और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से “अर्थ डे ” का महत्व समझाया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को रंगों की पहचान और उनके महत्व के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी।

वहीं, कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने “अर्थ डे” के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने पोस्टर बनाकर, स्लोगन लिखकर और छोटे-छोटे भाषणों के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संदेश फैलाया। कार्यक्रम में “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ” जैसे नारों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय की प्राचार्या Channi trigunait awam शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प दिलाया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *