• Mon. Aug 24th, 2026

गोविंदपुर में जमीन के नाम पर 52 लाख की ठगी, होम्यो चिकित्सक गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

admin's avatar

Byadmin

Aug 23, 2026
crescent ad

गोविंदपुर । जमीन खरीद बिक्री के नाम पर 52 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गोविंदपुर पुलिस ने दुमका हदहदिया पुल के पास रहने वाले होम्यो चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। सरायढेला थाना अंतर्गत तपोवन कॉलोनी निवासी श्रीकांत सी, पिता श्याम सुंदर सिंह चौधरी से जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर 21 लाख रुपए लिए थे । इसके बाद वह टालमटोल करने लगा। अंत में श्रीकांत ने गोविंदपुर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई ।

पुलिस को पता चला कि उसके खिलाफ देवघर जिला के सिमरिया, जसीडीह निवासी राजेश रंजन की शिकायत पर जसीडीह थाना में भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी । पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि दुमका से डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई, जिसमें अवर निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार और विकास सिंह शामिल थे ।

दुमका पुलिस के सहयोग से टीम ने दुमका स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि सिमरिया, जसीडीह निवासी राजेश रंजन अपने मित्र सुजीत कुमार ठाकुर के साथ धनबाद के गोविंदपुर में जमीन खरीदना चाहते थे। इसी दौरान उनकी बातचीत डॉ जितेंद्र कुमार गुप्ता से हुई । गुप्ता ने गोविंदपुर अंचल के मौजा कंगालो में 2.73 एकड़ और मौजा गोसाईडीह में 71 डिसमिल जमीन होने की बात कही। प्रति कट्ठा दो लाख की दर से सौदा हुआ ।

कंगालो और गोसाईंडीह में जिस जमीन का उन्होंने सौदा किया था, वह जमीन उसकी थी ही नहीं । राजेश रंजन ने दो चेक से सात एवं 5 लाख रुपए तथा सुजीत कुमार ठाकुर के माध्यम से 19 लाख रुपए दिए । इस तरह कुल 31 लाख रुपए अग्रिम दिए गए । इसके अलावा पांच-पांच लाख रुपए के चेक भी दिए गए ।

प्राथमिकी में कहा गया है कि अग्रिम राशि लेने के बाद भी गुप्ता पंजीकृत इकरार नामा करने में टालमटोल करने लगा और नोटरी पब्लिक से इकरार नामा करने का दबाव देने लगा। इसी के बाद मामला बढा और श्रीकांत ने गोविंदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। डॉ जितेंद्र गुप्ता के खिलाफ जसीडीह थाना में भी मामला दर्ज है, जिसमें वह और उनकी पत्नी चंद्रावती देवी तथा बेटी जनसी भारती भी अभियुक्त है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed