• Thu. Apr 16th, 2026

गोविंदपुर के रतनपुर में घर का ताला तोड़ 10 लाख की संपत्ति चोरी

admin's avatar

Byadmin

Apr 16, 2026
crescent ad

 

 

गोविंदपुर के रतनपुर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घर के मालिक सुतीक्ष्ण कुमार ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य 14 फरवरी को तारापीठ गए हुए थे। 16 फरवरी की सुबह जब वे लोग वापस घर पहुंचे, तब चोरी की घटना का पता चला।

उन्होंने बताया कि घर का मुख्य गेट बाहर से सही हालत में था, लेकिन चोरों ने पीछे की ओर से बाउंड्री का तार काटकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद घर के अंदर रखी अलमारियों को तोड़ दिया गया और कीमती सामान, नकदी तथा जेवरात चोरी कर लिए गए।

चोरों ने सिर्फ बड़ी अलमारियों तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि बच्चों की अलमारी और खिलौनों तक को तोड़कर देखा। पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे परिवार के लोग सदमे में हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द जांच कर चोरों की पहचान करने और चोरी गई संपत्ति बरामद करने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *