• Sun. May 3rd, 2026

गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 3, 2023
crescent ad

 

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है. हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का है. केदारनाथ में खराब मौसम में उड़ान भरने के चलते हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है.केदारनाथ धाम में मौसम बदल रहा है. केदारनाथ में कोहरा छाया हुआ है. इसके बाद भी ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी. जिसके कुछ देर बाद केदारनाथ पुराने पैदल मार्ग पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई.ट्रांस भारत कंपनी का ये हेलीकॉप्टर 5 तीर्थ यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था. ट्रांस भारत कंपनी के हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी से उड़ान भरी. जिसके कुछ देर बाद खराब मौसम और एहतियात को देखते हुए हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है.

दरअसल, गुप्तकाशी से ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी. केदारनाथ में हेलीपैड से कुछ पहले अचानक मौसम खराब हो गया. देखते ही देखते रामबाड़ा से लेकर केदारनाथ धाम तक धुंध छा गई. विजिबिलिटी ना के बराबर हो गई. पायलट ने आनन-फानन में सूझबूझ दिखाते हुए केदारनाथ धाम के पुराने यात्रा मार्ग पर गरुड़चट्टी के निकट हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवा दी. पैदल रास्ता काफी चैड़ा है. जिसके कारण हेलीकॉप्टर सुरक्षित लैंड हो पाया. हेलीकॉप्टर में पायलट सहित सभी यात्री सुरक्षित हैं.

बता दें केदारनाथ का मौसम कब बदल जाए, कुछ पता नहीं चलता. पिछले वर्ष भी यात्रा के अंतिम चरण में आर्यन एविशन का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी जाते समय गरुड़चट्टी में क्रैश हो गया था. इस हादसे में पायलट समेत 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया सोमवार को दोपहर बाद केदारघाटी में मौसम खराब होने के चलते घाटी में कोहरा लग गया.

गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए ट्रांस भारत का एक हेली उड़ान भर चुका था. इसी बीच मौसम बहुत खराब हो गया. विजिबिलिटी न के बराबर हो गई, लेकिन पायलट की सूझबूझ से गरुड़चट्टी के पास हेली को आपातकाल लैंडिंग करवाई गई. हेली में दो पायलट समेत 5 यात्री थे. सभी सुरक्षित हैं. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेज दिया गया था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *