• Sun. Nov 1st, 2026

गजना महोत्सव की तैयारियां पूरी, कल होगा भव्य शुभारंभ; मधुरिमा बासु की प्रस्तुति का रहेगा खास आकर्षण

admin's avatar

Byadmin

Nov 1, 2026
crescent ad

 

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

 

नबीनगर (औरंगाबाद)। गजना महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार, 1 नवंबर 2026 को महोत्सव की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह गजना धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार, 2 नवंबर को सुबह 11 बजे महोत्सव के मंच का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं, दोपहर 2 बजे से मशहूर गायिका मधुरिमा बासु अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं एवं दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

महोत्सव स्थल पर भव्य पंडाल लगाया गया है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसके साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया है, ताकि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव, डीएसपी मुख्यालय विनोद कुमार, जिला संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमकार वैभव सिंह, बीपीआरओ मुकेश कुमार, टंडवा थाना अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, उप प्रमुख लव कुमार सिंह, मुखिया जय प्रकाश सिंह एवं पोल्ड्डी के पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

गजना महोत्सव को लेकर प्रशासनिक एवं आयोजन समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब लोगों को सोमवार से शुरू होने वाले इस भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन का बेसब्री से इंतजार है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *