• Thu. Aug 13th, 2026

खोकसा गांव में किसानों ने खेतों में मनाई हरियाली का त्योहार 

admin's avatar

Byadmin

Aug 13, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

जांजगीर(छग) जांजगीर जिलान्तर्गत खोकसा संभाग गांव में किसानों ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन शुक्ल पक्ष मुहूर्त में धान की अच्छी फसल उगने को लेकर अपने मुहल्ले में हरियाली का त्योहार धूमधाम मनाया गया।

वहीं इस त्योहार को लेकर किसान शामेलाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीना बाई ने बताया कि वर्षा के मौसम में किसान नई फसल के लिए धान बोते है जिसकी हरियाली के लिए हमारे गांव मुहल्ले के हर घर मे लोग पुआ पकवान बनाते है

और अपने खेतों में कुदाल गाड़कर पकवान चढ़ाकर प्रारंमपिक गीत गाते हुए उसकी पूजा की जाती है।तथा अन्न देवता प्रसन्न होते है और प्रसाद के रूप में लोगों को पकवान बांटा जाता है जिससे अच्छी हरा फसल तैयार हो

और हम किसानों को साल भर का अनाज प्राप्त हो एवं किसान सुखमय जीवन व्यतीत कर सकें मौके पर मुख्य रूप से सर्वश्री शामेलाल,मीना बाई,सुनीता,प्रतिभा,लता,उमा,वर्षा,दुर्गेश्वरी, अनिता,शुनिंग,अनुशिया,जिमत,पुनिशिंग, चितरेखा इत्यादि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *