• Wed. Apr 15th, 2026

खेत में आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी बनी वजह

admin's avatar

Byadmin

Apr 14, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत घुरापुरनदर गांव के समीप स्थित खेत में अचानक आग लगने से लगभग दो बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना से स्थानीय किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फसल टंडवा गांव निवासी किसान रक्षया मेहता एवं सुरेश मेहता की बताई जा रही है। बताया जाता है

कि खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली तार से अचानक स्पार्क (चिंगारी) निकली, जो नीचे खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दो बीघा में लगी पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के हाई टेंशन तार जर्जर स्थिति में हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए तथा जर्जर बिजली तारों की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है और वे अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *