• Fri. Apr 24th, 2026

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दुकानों एवं होटलों का किया औचक निरीक्षण जल्द से जल्द लाइसेंस रजिस्ट्रेशन करवाने का दिया निर्देश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 31, 2023
crescent ad

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

अभिहित अधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, बरही के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के द्वारा बरही में विभिन्न दुकानों एवं होटलों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में होटल की साफ-सफाई, खाना की गुणवत्ता, फूड लाइसेंस आदि का जांच किया गया। इस दौरान कई दुकानदारों को नोटिस किया गया एवं निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द अपना लाइसेंस रजिस्ट्रेशन करवा ले। जांच किए गए दुकानों में संतोष किराना स्टोर हजारीबाग रोड, शीतल किराना स्टोर हजारीबाग रोड, चिकन सेंटर, साहिल मुर्गा दुकान, हजारीबाग रोड, वीर हिंदू झटका दुकान, हजारीबाग रिया चिकन मटन हजारीबाग रोड, हिंदू झटका मिट दुकान, भोला मुर्गा दुकान, पतंजलि स्टोर, धीरज कुमार मेहता झटका दुकान, मेहता सेंटर एवं युवराज फैमिली रेस्टोरेंट में पनीर का सैंपल लिया गया। सैंपल जांच हेतु रांची लैब भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर विकास शर्मा, अनुसेवक अनंत किशोर, चालक इंदर आदि उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *