• Mon. Aug 17th, 2026

डेफोडिल्स एकाडेमी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

admin's avatar

Byadmin

Aug 16, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ 15 अगस्त 2026, शनिवार को करकेंद बाजार स्थित डेफोडिल्स एकाडेमी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई। प्रभात फेरी में लगभग 400 छात्र -छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका एवं अभिभावक शामिल हुए। सभी के हाथ में तिरंगा था। प्रभात फेरी देश भक्ति नारो के साथ करकेंद- केन्दुआ नगर परिक्रमा कर रहा था।

प्रभात फेरी के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक आकर्षक एवं मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी में भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई सहित विभिन्न भारतीय राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। छात्राओं ने बंगाली, गुजराती, कश्मीरी आदि विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा धारण कर भारत की ‘विविधता में एकता’ का सुंदर संदेश दिया।

इसके बाद विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री देवाशीष मुखर्जी ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओ द्वारा प्रस्तुत पी.टी सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य-संगीत, भाषण, नाटक, चुटकुला आदि प्रमुख था। इस अवसर पर भारत के सतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, खुदिराम बोस, भगत सिंह,रानी लक्ष्मीबाई आदि को श्रधा पूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रहा। अंत में छात्र-छात्राओ बीच मिठाईयां बांटी गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *