• Thu. Apr 16th, 2026

क्या कसूर था,जो तिनके की तरह बिखर गया हंसता खेलता परिवार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 13, 2023
crescent ad

 

*बिगड़ैल रईसजादों की रेस में एक मासूम की भी जिंदगी लटकी है दाव पर*

*परिवार मांग रहा है इंसाफ,दुआ करें कि ऋषभ स्वस्थ हो कर घर लौट आये*

धनबाद
*कतरास :* आखिर क्या कसूर था बीसीसीएल के सर्वेयर राणा दास का? क्या कसूर था उसकी पत्नी मानसी दास का? क्या कसूर है मासूम ऋषभ का जो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. बस इतना की माता-पिता अपने बच्चे को डॉक्टर को दिखाकर अपने साइड से सड़क किनारे होते हुए घर जा रहे थे.फिर बिगड़ैल रईसजादों ने क्यो इस हंसते खेलते परिवार को तिनके तिनके की तरह बिखेर दिया.आज उनके परिवार के चाचा-चाची, भाई-बहन इंसाफ मांग रहे है.क्या उन्हें इंसाफ मिलेगा.क्या ऐसे रईसजादों को फांसी मिलेगी.क्या इस तरह से वाहन चलाने पर रोक लगेगी.बिलकुल नहीं? परिजन कहते है कि बड़े बड़े घरानों के लोग आम लोगो को इसी तरह कुचलते रहेंगे.लेकिन कुछ नहीं होगा.बस किसी का परिवार बिखर जायेगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *