• Tue. Aug 18th, 2026

कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

admin's avatar

Byadmin

Aug 18, 2026
crescent ad

 

दक्षिण पूर्वी रेलवे के माल वाहन कोयला लॉर्ड ट्रेन सरडीहा से आसनसोल जा रही कोयला लदी मालगाड़ी में सोमवार रात करीब 8:30 बजे कांड्रा के पास अचानक आग लग गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

 

*ट्रेन को चांडिल में रोका गया*

आग लगने की जानकारी मिलते ही ट्रेन चालक ने ट्रेन को चांडिल जंक्शन के ट्रैक नंबर-1 पर रोक दिया। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने तुरंत चांडिल फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी।

 

फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब *1 घंटे* की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों ने बोगी में लगे कोयले पर पानी का छिड़काव कर आग को फैलने से रोक दिया।

 

*स्टेशन पर अफरा-तफरी*

आग की सूचना के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्टेशन मास्टर सहित सभी रेलवे कर्मचारी स्थिति को संभालने में जुटे रहे। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

चालक की तत्परता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से कोयले को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *