• Sun. Aug 23rd, 2026

कॉमरेड आर एन सिंह जी के संघर्ष और जनपक्षधर विचार समाज को नई दिशा देते रहेंगे” — दीपंकर भट्टाचार्य

admin's avatar

Byadmin

Aug 23, 2026
crescent ad

पलामू जिले के पांकी क्षेत्र में भाकपा (माले) के अग्रणी संस्थापकों में से एक, स्वर्गीय कॉमरेड आर एन सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण एवं श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य एवं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो द्वारा कॉमरेड आर एन सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया एवं उस पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

**जनपक्षधर विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का आह्वान**

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कॉमरेड आर एन सिंह जी के क्रांतिकारी जीवन, संघर्षों और उनके जनपक्षधर विचारों को याद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कॉमरेड आर एन सिंह जी के बताए सिद्धांतों एवं विचारों के रास्ते पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 

वहीं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कॉमरेड आर एन सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, मजदूरों, किसानों और शोषित-वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और विचार आज भी समाज को एकजुट कर हक-अधिकार की लड़ाई लड़ने की नई दिशा प्रदान करते हैं।

 

इस अवसर पर भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पांकी क्षेत्र की बड़ी संख्या में आम जनता ने उपस्थित होकर कॉमरेड आर एन सिंह जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *