• Sat. Aug 8th, 2026

केन्दुआ में NH 32 धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त सड़क की खुदाई शुरू

admin's avatar

Byadmin

Aug 8, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। केन्दुआ में धनबाद बोकारो NH 32 पर 15 अप्रेल को हुई भू धंसान व गैस रिसाव से क्षतिग्रस्त सड़क की खुदाई शुक्रवार 7 अगस्त से बीसीसीएल की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से शुरू कर दिया है।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि पिछले 6-7 महीनों से बंद पड़ी धनबाद-बोकारो सड़क को जनहित में दोबारा शुरू करने पर आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिले के माननीय जनप्रतिनिधि, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड तथा विभिन्न तकनीकी संस्थानों के साथ बैठक कर गहन विचार-विमर्श किया गया था। बैठक में सभी माननीय जनप्रतिनिधियों ने एकमत होकर प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से खुदाई कर वास्तविक स्थिति का पता लगाने का सुझाव दिया था।

इसके बाद बीसीसीएल ने खुदाई कार्य के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार कर शुक्रवार से जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क खुदाई का कार्य शुरू किया है। वहीं खुदाई स्थल पर बीसीसीएल की तकनिकी टीम के साथ सीआईएसएफ, तकनिकी संस्थानों की टीम सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे कार्यक्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है।

खुदाई के बाद, टेक्निकल रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि बंद सड़क को चालू करना सुरक्षित है या जोखिम भरा है। उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि वे खुदाई स्थल क्षेत्र से दूर रहें और सुरक्षित स्थान पर रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *